Pamgarh : एनीकट से 6 किमी दूर मिला नदी में बहे बच्चे का शव, 26 घंटे बाद मिली सफलता

जांजगीर जिला के पामगढ़ में लीलागर नदी में बहे मासूम बच्चे का शव रविवार की दोपहर एनीकट से 6 किमी दूर कठा सेमरिया के पास मिला| पानी में डूबे रहने की वजह से शव फूल गया था | शरीर पर पत्थर से टकराने के ज़ख्म थे| शव को एसडीआरएफ की नदी से बाहर निकाला| जिसे जिला प्रशासन उनके परिजनों को सौंपा|

मासूम को ढूढ़ने के लिए जिला प्रशासन, दो जिला की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना के बाद से लगातार लगी हुई थी | घटना के 26 घंटे बाद सफलता मिली|

यहां बताना लाज़िमी होगा की देशभर लगातार भारी बारिश हो रही है| जिसके कारण नदी-नाले उफान पर है | पानी नदी-नालों पर बने पुल से ऊपर बह रहे हैं | इसके बाद भी लोग पुल पार करने का जोख़िम उठा रहे हैं | न्यूज़ के माध्यम से हम लगातार इन घटनाओं को दिखाकर लोगों को सचेत करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद भी लोग इस तरह के जोख़िम उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं | जिसकी वजह से देशभर से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है जिसमें बेवजह लोगों की जान जा रही है |

See also  कोरबा में ट्विशा जैसा मामला, दफनाने के 4 दिन बाद कब्र से निकाला विवाहिता का शव, दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की आशंका
https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/a-4-year-old-child-was-swept-away-in-the-lilagar-river-the-couple-riding-a-bike-was-crossing-the-anicut-flowing-2-feet-above/