माँ ने 1 साल के बच्चे की कर दी हत्या, तंगी के कारण अपने साथ परदेश नहीं ले गया था पति

सुल्तानपुर में कलयुगी मां वो चेहरा सामने आया है जिसे सुनकर आप की रूह कांप जाएगी. मात्र पति द्वारा साथ परदेस न ले जाने से इस कलयुगी मां ने एक एक वर्षीय बेटे ही हत्या कर दी. वहीं जब पिता को इस बात की जानकारी लगी तो आधे रास्ते से ही घर लौट आया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है.

मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के फर्मापुर गांव का है जहां इसी गांव का रहने वाला रोहित अपनी पत्नी खुशबू और एक वर्षीय बेटे शिवम के साथ मुंबई में रहकर अपना जीवन यापन करता था, अभी कुछ दिनों पहले ही वो गांव फ़रमापुर लौटा हुआ था. करीब 20 दिन के बाद रविवार को रोहित दोबारा मुंबई जाने वाला था. लेकिन आर्थिक स्थिति और रहने का ठिकाना न होने चलते वो पत्नी को अभी तत्काल नही ले जाना चाहता था. लेकिन खुश्बू साथ जाने की जिद पर अड़ी थी,

See also  हरित ऊर्जा को नई उड़ान: बजट 2026-27 में 2,104 करोड़ का प्रावधान

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी हो गया था.रविवार की सुबह रोहित प्रयागराज के लिये निकल गया जहां उसकी मुंबई की ट्रेन थी. वहीं पति के निकलते ही पत्नी खुश्बू ने अपना वो चेहरा दिखाया जिसकी लोग सपने में भी कल्पना नही कर सकते हैं. अपने एक वर्षीय बेटे शिवम का मुंह दबाकर कर खुशबू ने उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं घर के अन्य सदस्यों ने जब काफी देर तक शिवम को नही देखा तो उन्हें चिंता हुई, लेकिन खुशबू कुछ बताने को तैयार नही थी. आनन फानन परिजनों ने खुश्बू के भाई को घर बुलवाया.

खुशबू के भाई ने जब बेटे के बारे में कड़ाई से पूंछा तो उसने बेटे के हत्या कर देने के बाद कही। इतना सुनते ही सबकी रूह कांप गई. आनन फानन रोहित को सूचना देने के साथ साथ पुलिस बुलाई गई. लंभुआ क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आरोपी पत्नी खुश्बू को हिरासत में लेकर उससे पूंछतांछ कर रही है.(Ajency)

See also  दो बहनों की डोली से पहले पहुंची 3 भाईयों लाश, ट्रक ने तीनों को बेदर्दी से रौंदा