CG : रविंद्र चौबे को सौंपी ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के मंत्री टीएस सिंहदेव के इस पद से इस्तीफा को आख़िरकार स्वीकार कर लिया गया है | अब इस पद की जिम्मेदारी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को सौंपी गई है. टीएस सिंहदेव के पत्र से मचे सियासी बवाल के बीच यह फैसला लिया गया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्यपाल की अनुमति के पश्चात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे अब अपने विभागों के साथ ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे.

See also  HIV पॉजिटिव मां का भेद उजागर करने पर हाई कोर्ट सख्त, नवजात पर लिखी पहचान के लिए 2 लाख मुआवजा