Skip to content
  • Saturday, July 18, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • अजब गजब
  • 8 मोबाइल ऐप्स तुरंत इन्हें कर दें अनइंस्टॉल, वरना गायब हो सकते हैं अकाउंट के पैसे
अजब गजब

8 मोबाइल ऐप्स तुरंत इन्हें कर दें अनइंस्टॉल, वरना गायब हो सकते हैं अकाउंट के पैसे

July 21, 2022

इंटरनेट का उपभोग बढ़ने के साथ साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ गए हैं। साइबर क्रीमिनल्स और हैकर्स मैलवेयर के जरिए यूजर्स के डिवाइसेज को निशाना बनाते हैं। ये मैलवेयर ऐप्स के जरिए यूजर्स के मोबाइल में इंस्टॉल किए जाते हैं। बता दें कि एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से अपनी जरूरतों के हिसाब से ऐप्स डाउनलोड करते हैं। ये ऐप्स यूजर्स के काम को आसान बनाते हैं लेकिन कई बार मैलवेयर से प्रभावित ऐप्स यूजर्स के लिए खतरनाक साबित होते हैं। अब गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐसे ही 8 ऐप्स में एक खतरनाक मैलवेयर पाया गया है। इस मैलवेयर का नाम ‘ऑटोलाइकोस’ है। जिन 8 ऐप्स में यह मैलवेयर पाया गया है, उन्हें करीब 30 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। हालांकि मैलवेयर मिलने के बाद गूगल ने इन ऐप्स को हटा दिया है।

ये हैं वो आठ एप
रिसर्चर के अनुसार गूगल प्ले स्टोर के Creative 3D Launcher, Gif Emoji Keyboard, Vlog Star Video Editor, Wow Beauty Camera, Freeglow Camera और Coco Camera v1.1 जैसे ऐप्स में यह मैलवेयर पाया गया है। इन ऐप्स को प्ले स्टोर से 30 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है। मतलब 30 लाख से ज्यादा मोबाइल में यह मैलवेयर है। अगर आपने भी इनमें से कोई ऐप डाउनलोड किया है तो तुरंत इन्हें अनइंस्टॉल कर दें।

See also  बिल्ली ने काटा रास्ता, गुस्साई महिला व दोस्तों ने पहले पिटा फिर किया आग के हवाले, हुआ FIR

कैसे काम करता ऑटोलाइकोस
रिसर्च में पता चला है कि मैलवेयर ऑटोलाइकोस सेफ लिंक से काम करता है। इससे इसकी गतिविधियों पर किसी की नजर नहीं पड़ेगी। बताया जा रहा है कि कई बार मैलवेयर युक्त इन ऐप्स ने एसएमएस से सिस्टम में घुसने की कोशिश की है। वहीं ऑटोलाइकोस मैलवेयर यूजर्स को बिना जानकारी प्रीमियम सर्विस दिला देता है। जिसका पैसा, उनके बैंक खातों से कट जाता हैं। कुछ यूजर्स को अपनी बैंक स्टेटमेंट देखने के बाद ऐसी गड़बड़ी के बारे में पता चला। तब तक, उनके खातों से सब्सक्रिपशन चार्ज कट गया था।

नकली एडवर्टाइजिंग कैंपेन
साथ ही रिसर्च में पता चला है कि यूजर्स बढ़ाने के लिए ये ऐप्स सोशल मीडिया पर नकली एडवर्टाइजिंग कैंपेन भी चलाते हैं। रिसर्च में ऐसा दावा किया गया कि फेसबुक पर रेजर कीबोर्ड एंड थीम्स और इंग्राओ के लिए 74 एडवर्टाइजिंग कैंपेन्स चलाए जा रहे थे। मैलवेयर से प्रभावित इन ऐप्स के रिव्यूज में एक अजीब बात नजर आई। इन ऐप्स के डाउनलोड्स कम होने के बावजूद भी, इनकी रेटिंग्स अच्छी रही। इसका कारण, उन रेटिंग्स का नकली होना है।

See also  बिल्डिंग से एक शख्स ने लगा दी छलांग, गंभीर हालत में भर्ती, विडियो वायरल

ऐसे बचें इस मैलवेयर से
जिन लोगों के स्मार्टफोन्स में अभी भी यह ऐप्स मौजूद हैं। वे इससे बच सकते हैं। इसके लिए यूजर्स तुरंत इन ऐप्स को अपने स्मार्टफोन्स से हटा दें। इसके साथ ही अपना बैकग्राउंड इंटरनेट का इस्तेमाल को चेक करें। ये देखें कि कौन सा ऐप कितनी बैटरी लेता है। गूगल प्ले स्टोर पर प्ले प्रोटेक्ट मोड को एक्टिव रखें। जितना हो सकें, कम से कम ऐप्स डाउनलोड करें।(Ajency)

Tags: Creative 3D Launcher, Freeglow Camera, Gif Emoji Keyboard, otherwise account money may disappear, Uninstall 8 mobile apps immediately, Vlog Star Video Editor, Wow Beauty Camera

Post navigation

3 कोबरा से खेल रहा था युवक, माता ने काटा, फिर देखें वीडियो
CG : रविंद्र चौबे को सौंपी ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की जिम्मेदारी

लेटेस्ट खबर

मध्य प्रदेश

टैलेंट सर्च में उमड़ा बैडमिंटन और टेनिस का जोश: 93 खिलाड़ियों ने आजमाया दम, शनिवार को फिर मिलेगा मौका

July 18, 2026
Admin
देश

ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारत का राफेल बेड़ा, पिच ब्लैक अभ्यास में दिखेगी ताकत

July 18, 2026
Admin
व्यापार

ग्लोबल गिरावट के बीच सेंसेक्स 965 अंक चढ़ा, निफ्टी में शानदार तेजी

July 18, 2026
Admin
मध्य प्रदेश

भोपाल केंद्रीय जेल में गूंजे संगीत के सुर

July 18, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

July 2026
SMTWTFS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Jun    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता