CG : पद को लेकर दो शिक्षकों में ठनी, जुबानी विवाद से बढ़कर जूता मारने तक पहुंची

कोरबा जिला में एक पद के दावेदार बने दो शिक्षकों में ठन गई है। इनकी ठनाठनी में स्कूल का माहौल बिगड़ने के साथ ही महकमे की भी किरकिरी हो रही है। बात जुबानी विवाद से बढ़कर जूता मारने तक पहुंच गई है तो यह हद है। मामला कोरबा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन हायर सेकेंडरी स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर का है। यहां संकुल समन्वयक (सीएसी) के पद को लेकर दो शिक्षकों में ठन गई है। दोनों शिक्षक अधिकारी के सामने भी उलझ गए, लेकिन मामला सुलझा नहीं है।

दरअसल पीडब्ल्यूडी, रामपुर संकुल के सीएसी (संकुल समन्वयक) एसके द्विवेदी 30 जून को सेवानिवृत्त हुए हैं. सेवानिवृत्ति उपरांत रिक्त पद पर मिडिल स्कूल के शिक्षक वीरु गुप्ता को यहां के प्राचार्य जो कि संकुल के नोडल अधिकारी भी हैं. जिन्होंने संकुल समन्वयक का कार्य करने हेतु निर्देशित कर दिया गया.अब इसी बीच एसके द्विवेदी ने सहायक संचालक बिलासपुर से अपने कार्यकाल का एक्सटेंशन करा लिया. जिसके बाद बतौर संकुल समन्वयक का कार्य करने के लिए प्रभार लेने पीडब्ल्यूडी संकुल पहुंच गए. यहां प्रभार लेने और हस्ताक्षर करने को लेकर वीरु गुप्ता और एसके द्विवेदी के बीच कहासुनी हुई.

See also  दंतेवाड़ा : ग्राम बालपेट और भैरमबंद के अतिवर्षा प्रभावितों के राहत कैंपों का कलेक्टर ने फिर किया मुआयना

चार्य के सामने ही संकुल समन्वयक (सीएसी) के पद को लेकर दोनो शिक्षकों में ठन (Controversy over the post of Cluster Coordinator in Korba) गई. दोनों शिक्षक अधिकारी के सामने भी उलझ गए. घटना के संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें द्विवेदी ने पीडब्ल्यूडी के प्राचार्य कक्ष में अपने पैर से जूता निकालकर टेबल पर रख दिया और उन्होंने वीरु गुप्ता से कहा कि ले जूता मार ले और टेबल पर ही आगे की तरफ झुक गये. यह वाक्या 21 जुलाई को सुबह 11.30 से 12 बजे के मध्य हायर सेकेण्डरी स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर के प्राचार्य दफ्तर का है. सीएसी के पद को लेकर दोनो बीईओ के समक्ष भी उलझ चुके हैं.

इस मामले में द्विवेदी का कहना है कि ”उन्हें उच्च स्तर से एक्सटेंशन इसी पद के लिए मिला है. वहीं वीरु गुप्ता नोडल अधिकारी के द्वारा जारी आदेश का हवाला देकर पदस्थापना चाह रहे हैं. स्कूलों के निरीक्षण में दोनों के द्वारा बतौर संकुल प्रभारी हस्ताक्षर (cluster Coordinator in Korba ) किए जा रहे हैं. यह पूरा वाक्या और घटनाक्रम का वायरल वीडियो शिक्षा महकमे में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

See also  जांजगीर जिला में अब ड्रोन से किया जा रहा गिरदावरी सर्वेक्षण, 10 गांव में किया जा रहा आधुनिक तकनीक का प्रयोग