महिला आत्महत्या करने के लिए नदी में कूदी, रेस्क्यू कर आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकालने में मिली सफलता

शाजापुर के महूपुरा स्थित चीलर नदी में बुधवार को सुबह डूब रही एक महिला को रेस्क्यू कर आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते महिला नदी में कूदी थी। स्थानीय लोगों की सजगता से महिला को बचाया जा सका। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला के नदी में कूदने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें महिला अकेली जाती दिख रही है और नदी के पास आकर उसमें कूद जाती है।

नदी में एक महिला की डूबने की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही लालघाटी थाना प्रभारी केके चौबे मौके पर पहुंचे। कोतवाली थाना आरक्षक शैलेन्द्र सिंह गुर्जर और शैलेन्द्र शर्मा भी घटनास्थल पर पंहुचे। तीनों ने मिलकर डूब रही महिला को स्थानीय जितेंद्र नामक युवक के साथ नदी में कूदकर कड़ी मेहनत से सुरक्षित निकाला।

See also  राजस्थान-भीलवाड़ा में एएसआई को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा, कोर्ट में फाइल पेश करने के बदले मांगी रिश्वत

आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत कर रेस्क्यू अभियान चलाकर रस्सी के सहारे महिला को बाहर निकाला गया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां महिला का उपचार जारी है। बताया जा रहा है पारिवारिक कारणों के चलते महिला नदी में कूदी थी। स्थानीय लोगों की सजगता से महिला को बचाया जा सका। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की जा रही है।

लालघाटी थाना प्रभारी केके चौबे ने बताया कि महिला आत्महत्या करने के लिए नदी में कूदी थी। महिला मगरिया इलाके की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त हुई है कि पारिवारिक कारणों से महिला नदी में कूदी थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।