CG : जेल में रेप के विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

राजनांदगांव जिला जेल में रेप के आरोपी एक विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने घटना के लिए चिकित्सकों और जेल प्रबंधन को दोषी ठहराया है। करीब 5 दिन पूर्व पेट दर्द की शिकायत के बाद मृतक को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में उपचारार्थ दाखिल कराया गया था। आज सुबह उसकी मौत की खबर से परिजनों ने लापरवाह चिकित्सकों और जेल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के चिखली के रहने वाला मोहित पटेल करीब 4 माह पूर्व बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था। उसके खिलाफ लगे आरोपों के चलते न्यायिक हिरासत में रहते अदालत में सुनवाई चल रही थी। 29 जुलाई को अचानक पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद से उसकी सेहत लगातार खराब हो रही थी। चिकित्सकों ने पेटजनित रोग के लिए ऑपरेशन की सलाह दी थी। इससे पहले उसने आज दम तोड़ दिया।

See also  INDIA गठबंधन को जम्मू-कश्मीर में झटका, अकेले लड़ने की तैयारी में महबूबा की PDP