पामगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : 23 भेड़ों की मौत, बालबाल बचा चारवाहे की जान

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आकाशीय बिजली एक बार फिर कहर बन के गिरी, इस बार एक-दो नहीं बल्कि 23 भेड़ चपेट में आ गए. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. चारवाहे की गनीमत रही की वह कुछ दूर में था. घटना पामगढ़ थाना के ग्राम सेमरिया की है |

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरिया निवासी शिवपाल पिता द्वारिका पाल आज दोपहर अपने 23 भेड़ो को प्रतिदिन की तरह चराने के लिए गया था. दोपहर लगभग 4 बजे के बाद एकाएक बारिस शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए सभी भेड़े बिजली ऑफिस के पास एक बबुल के पेड़ के नीचे पहुंच गए. चरवाहा कुछ दूर में था. कुछ समय बाद बारिश के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ के नीचे खड़े 23 भेड़ो पर गिर गई. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. चारवाहे की गनीमत रही की वह कुछ दूर में था. 23 भेड़ों की मौत से आहत चारवाहे ने इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी. साथ ही आर्थिक मदद के लिए प्रशासन से भी गुहार लगाई है |

See also  छत्तीसगढ़ में अप्रैल से बिजली की नई दरें होंगी लागू, देखें इस कितनी हैं घरेलू दरें 

आपको बता दे की कुछ दिनों पूर्व भी आकाशीय बिजली का कहर पामगढ़ में पड़ा था | जिसमें 3 महिलाएं आहत हुई थी | दो महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक महिला को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी |