घरेलू उपाय जिनकी मदद से पा सकते हैं मच्छरों से छुटकारा

बरसात के मौसम में मच्छरों की तादात तेज़ी से बढ़ने लगती है। इसका मुख्य कारण कई जगह पर पानी भरना है। इसके काटने से  स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया  मलेरिया, डेंगू,जैसी बीमारियां फैलती हैं, जो जानलेवा होती है। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए क्रीम्स, स्प्रे, मैट जैसे कई तरह के उपाय आज़माए जाते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिनकी मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको आज ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप कम खर्च में मच्छरों से मुक्ति पा सकते हैं।     

घर के आस-पास पानी और गंदगी जमा हो तो मच्छर आकर्षित होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी पौधे हैं जिनको घर के बाहर, आंगन या फिर बालकनी में रखने से मच्छर दूर रहते हैं। इन पौधों को लगाने के दो फायदे हैं- एक इससे मच्छर तो भाग ही जाएंगे तो दूसरा यह कि इससे आपका घर खूबसूरत भी लगेगा।

  1. नीम का पेड़
See also  AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

मच्छर, मक्खी और दूसरी तरह के कीड़ों को दूर करने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी लाभदायक होता है। अगर आपके घर में गार्डन है तो आप वहां नीम का पेड़ लगा सकते हैं इससे मच्छर वहां बिल्कुल नहीं भटकेंगे। 

2. तुलसी का पौधा

यह एक ऐसा पौधा है जो आपको हर घर में मिल जाएगा। यह धार्मिक महत्व रखने के साथ ही वातावरण को भी शुद्ध करता है। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी का पौधा काफी कारगर साबित होता है। घर के बाहर, दरवाजे के पास या खिड़की पर इसे लगाने से तुलसी की महक से मच्छर दूर रहते हैं। साथ ही मच्छर के काटने पर ही भी इसके इस्तेमाल से फायदा मिलता है।  

3. गेंदे का पौधा

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए गेंदे का पौधा भी काफी असरदार होता है। गेंदू की खुशबू इंसानों को जितनी पसंद आती है मच्छर इसे उतना ही नापसंद करते हैं। फूलों की तेज़ महक मच्छरों को पसंद नहीं होती इसलिए आप इसे घर के बागीचे या फिर घर के बाहर गमलों में लगा सकते हैं।

See also  घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल टेस्टी और स्पाइसी झालमूड़ी

4. लैवेंडर के फूल 

लैवेंडर का फूल भी मच्छरों को दूर करने में मदद करता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू बेहद अच्छी लगती है। इस पौधे को आप गमले में भी लगा सकते हैं।