महाराष्ट्र (Maharashtra) में आयकर विभाग के अधिकारियों (Income Tax officers) ने फिल्मी स्टाइल में छापेमारी को अंजाम दिया। जालना में हुई छापे मारी के दौरान आईटी की टीम ने 390 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
लेकिन इस रेड में करीब 250 अधिकारी शामिल हुए और कम से कम 120 गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ।महाराष्ट्र के जालना में लगभग 250 आयकर विभाग के कर्मचारी और पुलिस अधिकारी छापेमारी के लिए बाराती बनकर पहुंचे थे। छापेमारी के दौरान जिन गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया उनमें बाराती बनकर पहुंचे थे। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद टीम ने बताया कि 56 करोड़ रुपये नकद, 32 किलो सोना और 14 करोड़ रुपये के हीरे, अन्य संपत्ति दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त की गई है।जानकारी के लिए बता दें कि बीती 3 अगस्त को जालना में आयकर विभाग के 250 अधिकारी 120 कारों में सवार होकर अलग अलग होकर पहंचे। सभी वाहन बारातियों की कार की तरह सजे हुए थे। ताकि वे सभी किसी की बारात से आए हों। कई गाड़ियों पर दुल्हन हम ले जाएंगे लिखा था।
बता दें कि आयकर विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्टील, टेक्सटाइल और रियल एस्टेट में काम करने वाले दो व्यापारियों के मारा था। इसमें दोनों व्यापारियों के समूहों के परिसरों, गोदामों और फार्महाउस पर रेड मारी।रेड के बाद आईटी अधिकारियों ने कहा कि यह आइडिया मददगार रहा क्योंकि वे करोड़ों के जेवर जब्त करने में सफल रहे। छापेमारी के दौरान जब्त की गई नकदी को गिनने में अधिकारियों को करीब 13 घंटे का समय लगा। विभाग को कथित कर चोरी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुरा इनपुट लेने के बाद आईटी विभाग ने 250 अधिकारियों की पांच टीम को बनाया गया और सभी बारातियों की ड्रेस में पहुंचे थे।