देवरानी-जेठानी के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, घटना का वीडियो तेजी से वायरल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में देवरानी-जेठानी की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है. दोनों एक दूसरे के बाल नोंचकर सड़क पर इस कदर लड़ने लगीं उनको रोकने की हर कोशिश नाकाम हो गई. यह घटना बांगरमऊ नगर के एक मोहल्ले की है. यहां पारिवारिक विवाद के चलते देवरानी-जेठानी आपस में भिड़ गईं. दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दोनों महिलाओं की लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है. यह वीडियो शुक्रवार शाम का है. जेठानी ने अपने साथ अन्य दो लोगों को बुलाकर देवरानी के मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की. उस समय उसकी देवरानी अपने मायके और देवर रक्षाबंधन के लिए बहनों के घर गया था. उसी दौरान जेठानी घर का ताला तोड़ने लगी.

पड़ोसियों की सूचना पर देवरानी तुरंत घर पहुंच गई. जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर गिराकर मारा. दोनों ने एक दूसरे के बाल खींचना शुरू कर दिया. दोनों ने एक दूसरे को जमकर थप्पड़ जड़े. काफी मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों के दोनों एक दूसरे से अलग किया. इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने दोनों की लड़ाई का वीडियो बना लिया. वहीं देवरानी का आरोप है कि जेठानी ने उसके मासूम बच्चे को जमीन पर फेंक दिया जिसकी वजह से उसके मुंह से खून आ गया.

See also  SCO मंच से PM मोदी का आतंकवाद पर करारा वार, शहबाज शरीफ के उड़े होश

उसने घर का सारा सामान तोड़ दिया. इस घटना के बाद देवर ने भाभी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस ने देवरानी और उसके बच्चें का शुक्रवार देर रात मेडिकल करवाया. बताया जा रहा है कि देवरानी गर्भवती है. उसे अंदरूनी चोट लगी है. कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

देवरानी जेठानी की मारपीट थप्पड़ बाल नोंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घरेलू विवाद में देवरानी की गैरमौजूदगी में जेठानी घर में कब्जा करने का प्रयास कर रही थी. उसी दरम्यान देवरानी मायके से वापस आ गई. पहले कहासुनी हुई छीना झपटी हुई. उसके बाद फिर बाल पकड़कर एक दूसरे को खूब पटका. वहां पर मौजूद लोगों ने काफी कोशिश के बाद लड़ाई को शांत करवाया. पास के खड़े एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

See also  एस. जयशंकर ने जताया आभार, ईरान के विदेश मंत्री को भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर धन्यवाद