Bilaspur : गोखने नाला में बहे युवक की लाश दो दिन बाद मिली, 12 अगस्त की रात हुआ था हादसा

बिलासपुर जिला के गोखने नाला में बहे युवक की लाश आज दोपहर मिली है | आपको बता दें की सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा मन्नाडोल के रहने वाले राजू लोधी पिता अशोक लोधी (24) रोजी मजूदरी करते हैं। 12 अगस्त की रात 11 बजे शहर में तेज वर्षा हो रही थी। जिससे गोखने नाला में पानी उफान पर था।

इसी दौरान राजू व अन्य लोग नाला से पार कर रहे थे। इस बीच पानी के तेज बहाव में बह तीनों बह गए। एक युवक किसी तरह बचकर बाहर निकल आया। वहां नाला के पास मौजूद अन्य लोगों ने राजू और एक अन्य युवक को बहते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं, राजू रातभर घर नहीं पहुंचे। इसके बाद सुबह आसपास खोजबीन शुरू की। तब पता चला कि राजू गोखने नाला में बह गया है। पुलिस और गोताखोर की टीम सुबह से लेकर शाम तक नाला में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन राजू के बारे में पता नहीं चल पाया था|

See also  पामगढ़ में आज मिले 7 संक्रमित