Janjgir : घर अंदर घुसकर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के अड़भार चौकी क्षेत्रांतर्गत रहने वाली प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 11.08.22 को अपने घर में अकेली थी एवं इसके परिजन बाहर गए थे उसी दौरान आरोपी धरम लाल भारद्वाज  प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर  प्रार्थिया को बेईज्जत करने के नियत से छेड़खानी किया, प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 456 , 354 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी धरमलाल भारद्वाज को घर मे रहने की सूचना प्राप्त होने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं  अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी धरम लाल भारद्वाज  उम्र 48 निवासी बोकरेल को दिनांक 14 05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

See also   छत्तीसगढ़ में मक्के की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती, फार्महाउस में बाउंसर्स तैनात, भाजपा नेता का कारनामा