Janjgir : नदी नाले उफान पर, प्रभावित हुई यातायात, डूब गए निचले इलाके

जांजगीर चांपा में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. यहां महानदी, शिवनाथ, लीलागर और हसदेव का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. नदी में आई बाढ़ से जांजगीर चांपा का अन्य जिलों से लगभग संपर्क टूट गया है. शिवरीनारायण, पामगढ़  और चंद्रपुर टापू में तब्दील हो चुका है. सड़कों और पुल पर पानी बहने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है. कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी और नाले को पार कर रहे हैं. जिससे हादसा होने की आशंका बढ़ गई है.
राजधानी रायपुर को जांजगीर जिला से जोड़ने वाली मुख्य सड़क से सम्पर्क टूट गया है | चार जिलों को जोड़ने वाली यह मार्ग दो नदियों में आए बाढ़ के कारण आवागमन बंद हो गया | इस मार्ग में बिलासपुर और जांजगीर जिला को जोड़ने वाली लीलागर नदी उफान पर बह रही है | हालांकि पामगढ़ के ससहा पर बने पुल से पानी नीचे बह रहा है, लेकिन आस-पास बने घर पूरी तरह पानी में डूब गए है |  ससहा से कुछ बाद बिलासपुर और बलौदा बाजार को जोड़ने वाली शिवनाथ नदी पुल से ऊपर बह रही है | जहां आवागमन पूरी तरह बंद है | 

See also  छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर के 595 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करे आवेदन, अंतिम तिथि 6 सितम्बर

बारिश की वजह से धमतरी के गंगरेल बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. महानदी का गेट खुलने से सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. जांजगीर चांपा और चंद्रपुर के बीच सड़क संपर्क टूट जाने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. शिवरीनारायण के शबरी पुल में पानी खतरे के निशान से तीन फीट ऊपर बह रहा है. जिसकी वजह से बलौदाबाजार और जांजगीर के बीच का संपर्क टूट गया है, हालांकि रविवार की रात जल स्तर काम होने पर आवागमन शुरू किया गया है, लेकिन सुबह पुनः बारिश होने से नदियों का जल स्तर बढ़ते दिखाई दे रहा है | 

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जांजगीर चांपा में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. एसपी कलेक्टर और अन्य अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. लेकिन जल स्तर अधिक होने की वजह से अधिकारियों का दल को चंद्रपुर, साराडीह के आगे नहीं बढ़ पाया.चंद्रपुर के निचले इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर लगाया गया है. कोटवारों की ड्यूटी जलभराव वाले मार्गों पर लगाई गई है. ताकि लोगों को खतरनाक रास्तों पर जाने से रोका जा सके. शिवरीनारायण के एक इलाके में ट्रांसफार्मर का हिस्सा पानी में डूब गया. जिसकी वजह से बिजली व्यवस्था रोक दी गई है.

See also  रायगढ़ लूटेरों ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर तानी थी बंदूक फिर देखें कैसे मिली कामयाबी VIDEO