Pamgarh : विधवा महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक युवक को विधवा महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है | शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 354, 506 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|  जिसके बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है | मामला पामगढ़ थाना के ग्राम मेउ का है |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेउ निवासी विधवा महिला पीड़िता ने पामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया की की गांव का ही रमेश टंडन ने विवाद के बाद घर के बहार विवाद किया| जिसके बाद युवक ने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की | शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है|

See also  CG : हुल्लड़ करने से मना करने पर लगा दी घर में आग, माँ-बेटे की जलने से मौत, 2 गंभीर