Skip to content
  • Wednesday, September 16, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • देश
  • किसानों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा, किसान सम्मान निधि के 12वीं किश्त सीधे अकाउंट में, जानिए कैसे चेक करें
देश

किसानों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा, किसान सम्मान निधि के 12वीं किश्त सीधे अकाउंट में, जानिए कैसे चेक करें

October 24, 2022

PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा दिया है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 12वीं किश्त के 2,000 रुपये सीधे अकाउंट में भेज दिए गए हैं।

इस बार मोदी सरकार के देश के किसानों के अकाउंट में 16,000 करोड़ रुपये ट्रांसपर किए हैं। जबकि 11 वीं किश्त में 21,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 11 वीं किश्त के पैसे 10 करोड़ किसानों को मिले थे। इस बार 12 वीं किश्त के पैसे 8 करोड़ किसानों को मिले हैं।दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि के तहत फर्जी किसान अधिक फायदा उठा रहे थे। ऐसे में सरकार ने e-KYC जरूरी कर दिया था। जिसकी वजह से कई फर्जी किसान पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट बाहर हो गए। पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे अगर आपको नहीं मिले हैं तो आप घर बैठे स्टेटस चेक कर सकते हैं।

आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। हालांकि अब केंद्र सरकार ने स्टेटस चेक करने के नियमों में बदलाव कर दिया है। पहले किसान बेनिफिशियरी स्टेटस देखने के लिए आधार नंबर या मोबाइल नंबर से चेक कर सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।अब आधार कार्ड का इस्तेमाल बंद हो गया है। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही स्टेटस चेक किया जा सकता है। बता दें कि बेनिफिशियरी स्‍टेटस में पीएम किसान योजना अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी दर्ज रहती है। कितनी किश्त मिल चुकी है।बैंक अकाउंट में क‍ब पैसे जमा हुए, अगर किश्त अटक गई है तो इसकी वजह क्या है। ऐसी तमाम जानकारी मिल जाती है।

See also  बीएमसी मेयर को लेकर बड़ा अपडेट: मुंबई की मेयर होगी महिला, उद्धव गुट ने उठाए सवाल

जानिए कैसे चेक करें

स्टेटस सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करना है।अब नया पेज ओपन होगा। यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें। अब नीचे दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें। Get Data पर क्लिक करते ही आपका स्‍टेटस आपके सामने हो जाएगा।

इन लोगों को नहीं मिलते हैं पैसे

अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा।

See also  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़े 2.58 करोड़ कारीगर : एनएसडीसी

किसानों को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं।सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किश्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

Tags: 12th installment of Kisan Samman Nidhi directly in account, Big gift to farmers before Diwali, know how to check

Post navigation

खतरनाक बाइक स्टंट : लड़खड़ाई बाइक फिर हुई दुर्घटना, वीडियो को देख दहल गया दिल
कोर्ट में बार-बार बाल संवारने पर पाबंदी, महिला वकीलों को अदालत से नोटिस जारी

लेटेस्ट खबर

देश

रास्ते में रोके जाने धक्कामुक्की और पथराव को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा फार्म हाउस में रची गई थी हत्या की साजिश : सांसद चंद्रशेखर आजाद

September 16, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार

September 16, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर, बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकराई

September 16, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : युवक के साथ घूमने निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, युवक ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

September 16, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

September 2026
SMTWTFS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Aug    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता