कई ब्रांड शैम्पू में खतरनाक केमिकल के मिले सेम्पल, कैंसर का हो सकता है खतरा

यूनिलीवर ने Dove सहित एयरोसोल ड्राई शैम्पू के कई लोकप्रिय ब्रांड को बाजार से वापस बुला लिया गया है। ये एक्शन अमेरिकी मार्केट में लिया गया है। कंपनी के कई शैम्पू ब्रांड में बेंजीन नाम के खतरनाक केमिकल के सेम्पल पाए गए है, जिससे कैंसर होने का डर बहुत अधिक था। कंपनी ने Dove, Nexxus, Suave, Tigi और Tresemme एयरोसोल सहित कई ड्राई शैम्पू को अमेरिकी मार्केट से मंगा लिया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस के मुताबिक, रिकॉल में नेक्सस, सुवे, ट्रेसमे और टिगी जैसे ब्रांड शामिल हैं, जो रॉकहोलिक और बेड हेड ड्राई शैम्पू का निर्माण करते है।

2021 से पहले के प्रोडक्ट वापस मंगाए: खबरों का कहना है कि यूनिलीवर ने अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए सभी प्रोडक्ट्स को वापस बुला लिया है। इस खबर ने एक बार फिर से पर्सनल केयर वाले प्रोडक्ट्स की सेफ्टी पर  प्रश्न उठा दिए है। बीते डेढ़ वर्ष में कई एयरोसोल सनस्क्रीन जैसे कि जॉनसन एंड जॉनसन की न्यूट्रोगेना, एडजवेल पर्सनल केयर कंपनी की बनाना बोट को लेकर इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। कुछ ख़बरों का कहना है कि, पीऐंडजी ने पिछले साल दिसंबर में बेंजीन के मिश्रण का हवाला देते हुए अपने पैंटीन और हर्बल एसेंस ड्राई शैम्पू को वापस मंगवाया था।

See also  नसरल्लाह मरने से पहले इजरायल से समझौते पर सहमत था, लेबनान के मंत्री का दावा

बल्ड कैंसर का खतरा: कोलिन्स डिक्शनरी के अनुसार  ड्राई शैम्पू, पाउडर या स्प्रे जैसा ही होता है। इस तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग आमतौर पर बालों को गीला किए बिना साफ करने के लिए ही होता है। यह पहली बार नहीं है जब स्प्रे-ऑन ड्राई शैम्पू पर सवाल उठे हैं। कंपनी ने उत्पादों में पाए जाने वाले बेंजीन की मात्रा जारी नहीं की है। लेकिन यूनिलीवर ने बोला है कि उसने सावधानी से सभी प्रोडक्ट को वापस बुला लिया है।

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बोला है कि वापस बुलाए गए उत्पादों में बेंजीन के डेली कॉन्टैक्ट से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल परिणाम होने का अनुमान है। ब्लूमबर्ग ने एजेंसी के हवाले से कहा कि बेंजीन के संपर्क में आने से ल्यूकेमिया और अन्य बल्ड कैंसर होने का डर और भी ज्यादा बढ़ गया है। बीते वर्ष प्रॉक्टर एंड गैंबल (Procter & Gamble) ने 30 ज्यादा एयरोसोल स्प्रे हेयरकेयर प्रोडक्ट्स वापस मंगाए थे। जिनमे ड्राई शैम्पू और कंडीशनर शामिल थे। कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स में बेंजीन होने की चेतावनी दे दी है। (Agency)

See also  ससुराल नहीं जाने और अवैध संबंध के में की थी हत्या, मुलमुला में महिला की हत्या का आरोपी पति आजमगढ़ से गिरफ्तार