इधर गर्ल्सफ्रेंड के टुकड़े कर फ्रिज में रखा फिर दूसरी लड़की से उसी कमरे कर रहा था अय्याशी

27 साल की श्रद्धा को मौत के घाट उतारकर शव के 35 टुकड़े कर देने वाले ‘कसाई’ आफताब अमीन पूनावाला की असलियत लगातार सामने आ रही है।

इस बार जो जानकारी सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट है कि जब आफताब ने श्रद्धा को मारकर शव के टुकड़े फ्रिज में संभाल कर रखे थे, उस दौरान वह किसी दूसरी लड़की को भी डेट कर रहा था और उसी घर पर उसके साथ रंगरेलिया मना रहा था। खुद को फूड ब्लॉगर और सोशल एक्टिविस्ट बताने वाले आफताब के बारे में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उसने जिस तरीके से श्रद्धा को मारा, वह बेहद शातिराना है। आफताब ने श्रद्धा को मारने की प्लानिंग काफी पहले से कर ली थी। इसके लिए वह इंटरनेट पर लोगों को मारने और पुलिस से बचने के तरीके ढूंढता था।

श्रद्धा वॉकर के कत्ल के इल्जाम में उसके लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 6 महीने पहले अंजाम दिए इस हत्याकांड में आफताब ने पहले श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या की। फिर धारदार हथियार से शव के 35 टुकड़े कर दिए। शव को फ्रिज में संभाला और फिर रात को तकरीबन 2 बजे वह शव के दो टुकड़ों को लेकर निकलता और ठिकाने लगाता।

See also  नक्सल प्रभावित राज्यों को छत्तीसगढ़ के सफल ऑपरेशन की रणनीति अपनानी चाहिए : अमित शाह

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा के शव के टुकड़े करके जब आफताब ने फ्रिज में अंग संभाल कर रखे थे। उसी वक्त वह दूसरी लड़की को डेट भी कर रहा था। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह कथित तौर पर किसी दूसरी लड़की को साउथ दिल्ली के महरौली में अपने किराये के कमरे पर डेट के लिए लेकर आया था।

डेटिंग एप से बढ़ाई नजदीकियां
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि आफताब ने बंबल ऐप के जरिए दूसरी लड़की से नजदीकियां बनाई थी। दूसरी लड़की साइकोलॉजिस्ट बताई जा रही है। हालांकि पहचान उजागर नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि आफताब ने इसी डेटिंग एप के जरिए श्रद्धा से भी पहचान शुरू की थी। जिसके बाद श्रद्धा और आफताब का इश्क परवान चढ़ा था।

क्राइम शो और हॉलीवुड फिल्मों से सीखा कैसे मारना है
पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि श्रद्धा को मारने के लिए आफताब लंबे समय से प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए उसने कई क्राइम शो और कई हॉलीवुड वेब सीरीज से मारने की योजना सीखी। इतना ही नहीं वह घंटों इंटरनेट पर यह भी जानने की कोशिश करता था कि ऐसा क्या करके वो पुलिस से बच सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी चाहे कितनी बड़ी योजना बना ले, वो पकड़ा जरूर जाता है।

See also  अमेठी में CRPF जवान की रहस्यमयी मौत, कैंप में मचा हड़कंप

https://johar36garh.com/national-news/terrible-end-of-love-story-36-pieces-made-by-26-year-old-girlfriend/