आई एक छींक और युवक की हो गई मौत, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 25 साल के युवक की मौत का बेहद हैरान करने वीडियो सामने आया है. युवक अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला था. सभी हंसते-खेलते जा रहे थे. तभी एक युवक को छींक आई और वह जमीन पर गिर गया. इसके बाद वह दोबारा उठ ही नहीं. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

VIDEO में देखा जा सकता है की तीनों दोस्तों अपने साथी को उठाने की कोशिश करते है. जब वह नहीं उठता है तो वे उसे अस्पताल ले जाते हैं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना मेरठ के किदवई नगर के अहमद नगर की है. सीओ कोतवाली अमित राय ने कहा कि वीडियो की जांच की गई और अधिकारियों को पता चला कि मृतक अक्सर बीमार पड़ जाता था. उन्होंने कहा, ‘इसी वजह से मौत हुई है.’

See also  2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के लिए विशेषज्ञों ने साझा किये विचार