प्यार के लिए माँ का कत्ल, नाबालिग ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, खून से लथपथ का शव

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में प्यार की खातिर बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मां की हत्या कर दी. मां उनके इश्क में बाधा बन रही थी, इसलिए पहले गला घोंटा, फिर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया. अब हजीरा पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

मूलतः भिंड की रहने वाली ममता कुशवाह अपनी 17 साल की बेटी के साथ हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा में किराए का कमरा लेकर रहती थी. भिंड में रहने के दौरान नाबालिग लड़की के साथ सोनू नामक युवक ने अपहरण और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. कोर्ट में महिला ने अपनी नाबालिग लड़की के गायब होने पर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी लगाई गई थी. जिस पर पुलिस को निर्देश दिए गए थे.

पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सोनू को गिरफ्तार किया था सोनू पिछले महीने ही जेल से छूट कर बाहर आया था, लेकिन वह लड़की का पीछा करते हुए ग्वालियर तक आ पहुंचा था और उसने लड़की से मिलना जुलना शुरू कर दिया था. मां ममता अपने बेटी से सोनू का किसी भी तरह पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन बेटी ने अपनी मां की बात ही सुनना बंद कर दी थी.

See also  प्रेम मिलाप करते पकड़ाएं चाची-भतीजा, ग्राम सभा में 2 बकरा, 12 मुर्गा और पैसे का लगा दंड

मां के बार-बार रिश्ते का विरोध करने पर बेटी ने उसे रास्ते का कांटा समझ लिया और इसी के चलते बेटी ने शुक्रवार रात प्रेमी के साथ मिलकर मां को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव पर चाकू से कई वार किए। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि पीड़िता के घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया, तो खून से लथपथ महिला का शव मिला।