बिलासपुर में गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान युवक की हत्या, नशेड़ी ने युवक के सीने पर किया चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर शहर में गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान गाली देने पर नशेड़ी ने पंडाल में युवक के सीने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने पतासाजी कर आरोपी नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है|

 

CG : दुसरे लड़के को पसंद करना नागवार गुजरा प्रेमी को, सरेआम 2 बहनों पर चाकू से हमला, एक की मौके पर ही मौत, दूसरे ने तलब में कूद कर बचाई जान

 

सकरी पुलिस के अनुसार, ग्राम सम्बलपुरी निवासी आकाश सूर्यवंशी पिता अंशु सूर्यवंशी 22 साल गांव के युवकों के साथ डीजे की धुन में भव्य रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर गांव गए। वे गांव के पंडाल में प्रतिमा में रख रहे थे। इसी दौरान आकाश सूर्यवंशी का किसी बात को लेकर गांव के अमन सूर्यवंशी पिता प्रहलाद सूर्यवंशी 22 साल से विवाद हो गया। अमन सूर्यवंशी आदतन नशेड़ी है। वह नशे में था। आकाश सूर्यवंशी ने अमन को गाली दी तो उसने जेब से चाकू निकाला और उसके सीने पर ताबड़तोड़ हमला कर भाग गया।

See also  Big News : बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण हादसा, जिन्दा जला ड्राइवर

 

बिलासपर में युवक को घेरकर ताबड़तोड़ हमला, आरोपी फरार, मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों में फैली दहशत

 

हत्या की खबर मिलते टीआई उमेश साहू, एएसआई सुरेन्द्र तिवारी, मनोज बघेल, सज्जू अली सहित अन्य घटनास्थल पहुंच गए। युवकों से पूछताछ करने के बाद पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुट गई। घर में दबिश देने पर वह नहीं मिला। पतासाजी के दौरान पुलिस ने सकरी में घूमते हुए आरोपी अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बिलासपुर : दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में भर्ती, पिता हुआ तीन बेटों पर लगा आरोप

 

आरोपी अमन सूर्यवंशी ड्रग एडिक्ट है। आए दिन नशे में वह घरवालों को परेशान करता है। कई बार वह नशे में अपने पिता के साथ मारपीट कर चुका है। उसकी हरकतों से घरवाले त्रस्त हो गए थे। घरवालों के साथ ही आरोपी नशे में गांव के लोगों के साथ भी विवाद करते रहता था। सकरी टीआई उमेश साहू ने बताया कि, गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान पंडाल में गाली देने पर नशेड़ी ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  CG : आईएएस रानू साहू गिरफ्तार, ईडी ने की कार्यवाही

 

 

पामगढ़ : खेत गए 2 भाईयों पर जानलेवा, महिला समेत 3 गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार