गए थे किराना दुकान में चोरी करने, वही हो गई दोनों के बीच जमकर लडाई, देखें विडियो

सोशल मीडिया पर पशु पक्षियों के कई वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हैरान कर देने वाले होते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनको देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते। कई बार पशु पक्षी ऐसी अजीगोगरीब हरकतें करते हैं, जिन्हें देखकर हंसी निकल जाती है। ऐसे लम्हें कई बार कैमरे में कैद हो जाते हैं और फिर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। यूजर्स को भी इस तरह के फनी वीडियो काफी पसंद आते हैं। अब एक ऐसा ही एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी किराने की दुकान का है। इस दुकान में दो चूहे आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। चूहे जिस तरह से लड़ रहे हैं, उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

किराने की दुकान में झगड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी किराने की दुकान का लग रहा है। वहां बहुत से सामान रखे हुए हैं। उन सामानों के बीच में दो चूहे भी नजर आ रहे हैं। दोनों चूहों में फाइट हो रही है। दोनों एक दूसरे को मारते नजर आ रहे हैं। इन चूहों की फाइट यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। दोनों चूहे अपने पैरों पर खड़े हैं और हाथों से एक दूसरे को मार रहे हैं।

See also  बुजुर्ग पर लगा कुतिया से रेप करने का आरोप, चिकित्सक ने गलत हरकत की पुष्टि

WWE फाइटर्स की तरह लड़े
वीडियो देखकर आप भी नोटिस करेंगे कि दोनों चूहे इंसानों की तरह लड़ रहे हैं। दोनों चूहे WWE रेसलर्स की तरह एक दूसरे पर मुक्के बरसा रहे हैं और उछल कूद करते हुए एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच एक चूहा उपर चढ जाता है और दूसरे चूहे पर छलांग लगाकर गिरा देता है। यह ठीक उसी तरह से लग रहा है जैसे रिंग में पहलवान उछलकर दूसरे पहलवान को चित कर देता है। यूजर्स को इन चूहों की ऐसी फाइट बहुत पसंद आ रही है।

लोगों को पसंद आई फाइट
इस वीडियो को ट्विटर पर Hasna Zaroori Hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इसे पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा ‘मजेदार’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ग्रेट। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।(Agency)

See also  चलती ट्रेन में सीट के लिए महिला ने एक शख्स को लगा दी चमाट, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल
https://twitter.com/HasnaZarooriHai/status/1611595292247461898?s=20&t=32dNiLKUb0PFvaw3eHmeJg