आकश झूला पकड़कर हवा में लटका शख्स, सभी की फटी रह गईं आंखें, वीडियो वायरल

कुछ लोगों में स्टंट करने का बहुत क्रेज होता है और वे मुश्किल चीजों को भी आसानी से कर गुजरते हैं. स्टंट के लिए कुछ लोग अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेले में गया शख्स ऊंचे झूले से लटकरकर स्टंट दिखाने लगता है. उसकी हरकत पर मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें फटी रह गईं. वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मेला घूमने गया है और वो सीधा ऊंचे झूले के पास पहुंच जाता है. जहां ज्यादातर लोग ऊंचे झूले पर सवाल होने में डरने लगते हैं. वहीं शख्स झूले को उछलकर पकड़ लेता है और उसके साथ ही हवा में झूल जाता है. कुछ सेकेंड बाद वो आराम से नीचे भी उतर जाता है. मालूम होता है जैसे वो इसमें उसकी मास्टरी है.

See also  स्पीड बाइक में लहरिया मार रहे थे युवक, हुआ हादसा, उड़े परखच्चे, विडियो वायरल 

शख्स ने जिस तरह से उछलकर झूला पकड़ा और फिर उस पर सवार हो गया. इस नजारे को देख नेटिजन्स भी काफी दंग हैं. इस वीडियो को @NarendraNeer007 नाम के ट्विटर यूजर ने भी शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है, “मेले में ऐसा कारनामा बिल्कुल भी ना करें…आप खतरों के खिलाड़ी नहीं सिरफिरे ज्यादा लगेंगे…”