Skip to content
  • Tuesday, September 15, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • देश
  • खाते में गलती से आ गए 26 लाख, युवक ने डकार दिए पूरे पैसे, बैंक लगा रही युवक के चक्कर 
अजब गजब देश व्यापार

खाते में गलती से आ गए 26 लाख, युवक ने डकार दिए पूरे पैसे, बैंक लगा रही युवक के चक्कर 

December 17, 2023

राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा में एक अजीब तरह की साइबर क्राइम का मामला सामने आया है. यहां एक युवक के साथ 58 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी. युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया तो बैंक ने ठगी की रकम फ्रीज कर दी. वहीं रकम युवक के खाते में वापस करते समय तकनीकी गलती की वजह से बैंक ने युवक के खाते में 58 हजार की जगह 26 लाख 15 हजार 905 रुपये ट्रांसफर कर दिए. इतनी रकम खाते में आते ही युवक ने भी चालाकी की और पूरी रकम निकाल लिया.

 

इसे भी पढ़े :-पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024, सरकार दे रही खरीदी पर सब्सिडी

 

अब बैंक प्रबंधन ने युवक के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक बैंक प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस को दिए शिकायत में बैंक के अधिकारी पंकज बांगर ने बताया कि आरोपी युवक नीरज कुमार ने साइबर अपराध थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी. उसके साथ 58 हजार रुपये की ठगी हुई थी. ऐसे में शिकायत मिलते ही बैंक ने इस ट्रांजेक्शन की रकम को फ्रीज कर दिया.

See also  पंजाब : AAP विधायक गज्जनमाजरा को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 11 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

 

जांच के दौरान मामले की पुष्टि हुई. इसके बाद बैंक ने ठगी की रकम आरोपी के खाते में वापस लौटा दी. उन्होंने बताया कि जब यह रकम आरोपी नीरज कुमार के खाते में वापस की जा रही थी, उसी समय बैंक के सर्वर में कोई तकनीकी दिक्कत आ गई और 58 हजार रुपयों की जगह आरोपी के खाते में 26,15,905 रुपये ट्रांसफर हो गए. तकनीकी दिक्कत ठीक होने पर बैंक को इस गलती का एहसास हुआ. इसके बाद चेक किया गया तो पता चला कि आरोपी ने इससे ही अपने खाते से पूरी रकम निकाल ली है.

 

इसे भी पढ़े :-प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को मंजूरी, मिलेगा 25 लाख का लोन सब्सिडी भी, कम ब्याज पर

 

आरोपी युवक ने 13 लाख 50 हजार की रकम तो चैक से निकाली है, वहीं बाकी रकम उसने ऑन लाइन तरीके से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं. इस जानकारी के बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपी युवक से संपर्क किया गया और इस रकम को वापस करने को कहा गया, लेकिन आरोपी युवक ने साफ मना कर दिया. इसके बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ बेइमानी पूर्वक रकम हड़प लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है. उधर, पुलिस ने बताया कि बैंक प्रबंधन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.

See also  राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व होगा आयोजित, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

 

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए 5 सरकारी योजनाएं, जाने कौन-कौन सी ?

Tags: Rs 26 lakhs got deposited in the account by mistake, the bank is making rounds of the young man, the young man belched out the entire money

Post navigation

CG : पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, भूपेश बघेल भी थे मौजूद 
1 जनवरी से नहीं मिलेगा मुफ्त में राशन, केंद्र सरकार ने बदले नियम

लेटेस्ट खबर

अजब गजब

पति 17 माह से सऊदी अरब में इधर पत्नी हो गई 9 महीने की प्रेग्नेंट, पति ने रखने से किया इंकार, दोनों परिवार में मचा बवाल, सास पहुंची थाना

September 15, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : प्रसव के बाद सड़क किनारे फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, बच्चे की तबियत ख़राब होने पर हुआ था विवाद, जाँच में जुटी पुलिस

September 15, 2026
Basant Khare
देश

शहरी निकाय चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार को मिले केवल 1 वोट, देश में बना चर्चा का विषय

September 15, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती पर आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन महीने के भीतर 400 से अधिक अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग कराने का दिया आदेश

September 15, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

September 2026
SMTWTFS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Aug    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता