Pamgarh : बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते बुजुर्ग दम्पति, आधा किमी दूर से लाते हैं पानी

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक बुजुर्ग दम्पति अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए सालों से तरस रहा है | सिर पर न छत, ना खाने को अन्न और न ही पीने को पानी नशीब हो रहा है| स्थानीय जन प्रतिनिधि भी इनसे मुह मोड़ कर चले जाते है| परेशान दम्पति पर भीम रेजिमेंट की नजर पड़ी| उन्होंने दम्पति को न्याय दिलाने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहाँ लिखित आवेदन कर कार्यवाही की मांग की है| मामला ग्राम पंचायत बिलारी का है |

भीम रेजिमेंट के प्रदेश महामंत्री राजकुमार दिनकर ने बताया की एक लकवाग्रस्त बुजुर्ग महात्मा राम बंजारे और उसकी पत्नी फुलेश्वरी का जीवन यापन करना बहुत परेशानी भरा हो रहा है | उन्हें खाने-पीने से लेकर सभी मूलभूत आवश्यकता के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है | वे सभी सरकारी लाभ से वंचित है जिसमें ना ही प्रधानमंत्री आवास, नलजल, बिजली, शौचालय, राशन कार्ड, पेंशन जैसी कोई भी सुविधा उन्हें अभी तक नहीं दी गई|  वे इन सभी के लिए ग्राम पंचायत सचिव के पास पहुंचते हैं तो वह इनसे पैसों की मांग करता है| जैसे तैसे गुजरा करने वाले ये गरीब पैसे कहा से लाएगे | इस वजह से आज तक उन्हें सारी सुविधाओं से वंचित होकर दरदर भटकना पड़ रहा है |

See also  छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भवन में कार्यकर्ता से बेरहमी से मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के भतीजे पर लगा आरोपी

भीम रेजिमेंट को इसकी जानकारी होते ही वे दम्पति को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन कर सचिव के ऊपर कार्यवाही की मांग करते हुए उन पीड़ितों को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास तथा नाल बिजली की सुविधा दिलाने की मांग की है| उन्होंने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार एके चन्द्रा को ज्ञापन सौंपा | इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजकुमार दिनकर, जिलाध्यक्ष (कार्य.)विजय सिंह राज, पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष (श.) दीपक मनहर, पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष (कार्य.) प्रताप भार्गव तथा अन्य साथी उपस्थित थे|