पामगढ़ : मासूम बच्चे को वापस पाने भटक रही माँ, जबरन उठा ले गए ससुराल वाले, एसडीएम से लगाई गुहार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक माँ अपने छोटी से बच्ची को पाने के लिए दर-दर भटक रही है | बच्ची को मांगने पर ससुराल वाले मारने-पीटने की धमकी देते हैं | पीछे 9 महीने से न्याय नही मिलने के बाद वह एसडीएम से गुहार लगाई है | मामला ग्राम पंचायत सिर्री का है |

दरअसल पामगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत सिर्री निवासी 26 वर्षीय शशिलता सोनवानी की शादी 2017 में ग्राम तिलाई निवासी अक्षय सोनवानी से हुई थी | अक्षय सीएफ में सैनिक है जो वर्तमान में बस्तर में पोस्टिंग है | दोनों की एक 4 वर्षीय बेटी नव्या है | जून 2021 में आपसी मन मुटाव के कारण शशि अपने मायके आ गई | इसी दौरान जून 2022 की सुबह 11 बजे के आसपास ससुर रामनारायण सोनवानी, सास कालिंद्री बाई और भांजा मयंक केसकर गाँव पहुचे और जबरन बच्ची को अपने साथ ले गए| वापस मांगने पर मारपीट की धमकी दे रहे हैं | जिसकी शिकायत थाना में की गई| लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई | इससे परेशान होकर महिला ने पामगढ़ एसडीएम से लिखित आवेदन कर आपनी बच्ची को दिलाने की गुहार लगाई है |

See also  रायगढ़ में 30 प्रकरणों में एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 3,266 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त