पामगढ़ एसडीएम ने किया कई स्कूल का निरिक्षण, स्वादिष्ट एवं गरम- गरम भोजन परोसने केदिए निर्देश

जांजगीर जिला के पामगढ़ में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी जिला जांजगीर चाम्पा  के निर्देश में शुक्रवार को आर0के0 तम्बोंली अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़  द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसो, शासकीय हायर सेके0 स्कूल भैंसो, शासकीय प्राथमिक शाला/ पूर्व माध्यमिक शाला व्यासनगर, शासकीय प्राथमिक शाला/ पूर्व माध्यमिक शाला मुलमुला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसो, शासकीय हायर सेके0 स्कूल भैंसो में 03 शिक्षक श्रीमती मीना रत्नाकर, डरविन जोगी, श्रीमती अराधना बंजारे एवं भारती कुमारी टंडन अनुपस्थित पाये गये शेष शिक्षक उपस्थित पाये गये। तथा 03 कर्मचारी श्री दीपक सिंह राज, श्रीमती प्रिती सोनवानी एवं सविता देवी पंकज अनुपस्थित रही। उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रांें से अध्यापन व्यवस्था एवं बोर्ड परीक्षा के तैयारी के संबंध में चर्चा किया गया एंव मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बनाये जाने हेतु रसोईया एवं स्व0 सहायता समूह को निर्देशित किया गया।
शासकीय प्राथमिक शाला/ पूर्व माध्यमिक शाला व्यास नगर में निरीक्षण के दौरान 02 शिक्षक श्रीमती सरस्वती बघेल एवं श्रीमती दीपिका पटेल अनुपस्थित पाई गई। शेष शिक्षक कक्षा में अध्यापन कार्य करातें पाये गयें। शाला में संचालित मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी लिया गया एवं रसोईया को स्वादिष्ट एवं गरम- गरम भोजन परोसने के लिए निर्देशित किया गया।
शासकीय प्राथमिक शाला/ पूर्व माध्यमिक शाला एवं हाई स्क्ूल मुलमुला में निरीक्षण के दौरान 01 शिक्षक श्रीमती राजकुमारी खुंटे अनुपस्थित रही।शेष शिक्षक उपस्थित पाये गये एवं कक्षा में अध्यापन कराते हुए पायें गये। अनुपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। एवं संस्था प्रमुख को सभी कर्मचारियों को समय में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य कराने हेतु निर्देश दिया गया।

See also  कोरिया : संभागीय संयुक्त संचालक डॉ शुक्ला ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक