Pamgarh : बुढ़ा देव मंदिर की जमीन पर कब्ज़ा, कलेक्टर से लगाई गुहार, सरपंच पति पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक सरपंच पति पर 80 वर्ष पुराने बुढ़ा देव मंदिर के लिए चिन्हांकित भूमि को बेचने का आरोप लगा है। साथ ही इसके अलावा कई और जमीनों को भी अपने लाभ के लिए अन्य लोगों को बेचने का आरोप लगाते हुए भीम रेजीमेंट के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मामला मुलमुला थाना का है|

ज्ञापन में भीम रेजीमेंट के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत मुलमुला के सरपंच पति चक्रधारी महिलांगे के द्वारा  80 वर्ष पूर्व चिन्हांकित  बुढादेव मंदिर की भूमि को जहां छोटा सा मंदिर भी बना हुआ है उसे  7लाख रुपए में रोहित वस्त्रालय को बेच दिया है| उक्त व्यक्ति ने भूमि पर कब्जा कर चारों ओर से तार से घेर दिया है और अंदर में पैरा रखा हुआ है| इसका विरोध करने पर रोहित साहू के द्वारा जातिगत गाली और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है | इसकी शिकायत पामगढ़ एसडीएम से भी की गई लेकिन कार्यवाही नहीं हुई जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए बड़ी संख्या में भीम रेजीमेंट के कार्यकर्ता कलेक्टर के पास गुहार लगाई है। जिलाध्यक्ष ने  इनके अलावा भी मिनी आंगनवाड़ी और गौशाला के पास की जमीन को भी बेचने का आरोपी लगाया है|
See also  रेत चोरी रोकने गई वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला, फाड़ी वर्दी, फोड़ा सिर