जांजगीर जिला में भी रील बनाने का सुरूर चल रहा है| इसके लिए जान भी जोखिम में डालने से नहीं चुक रहे हैं | ऐसा ही मामला चाम्पा में देखने को मिला| चलती कार में युवक स्टंट दिखा रहे थे| राहगीर ने वीडियो बनाकर एसपी विजय अग्रवाल को भेज दिया. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने स्टंट करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर उनकी कार जब्त कर ली है. मामला चांपा थाना क्षेत्र का है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च की रात 12 बजे के आसपास एक एल्ट्राज कार क्रमांक CG 11 AX 4794 के चालक और क्रेटा कार क्रमांक CG 11 AZ 2666 के चालक बैरियर चौक चाम्पा से हसदेव नदी की तरफ जाते समय अपने कार को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाकर स्टंट करते हुए सेल्फी ले रहे थे. जिसका वीडियो राह से गुजरने वाले राहगीर ने बनाकर एसपी विजय अग्रवाल को भेजा दिया|
वहीं एसपी ने वीडियो चाम्पा थानेदार को भेजते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस ने दोनों कार चालकों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एल्ट्राज कार के चालक का नाम 26 वर्षीय दुर्गेश पटेल निवासी बेलदारपारा और क्रेटा कार के चालक का नाम 35 वर्षीय कमलेश लाठरे निवासी भोजपुर है. उनके खिलाफ मामला दर्ज कर वाहनों को जब्त कर लिया गया है.
सड़क पर स्टंट करना पड़ेगा भारी, जांजगीर चाम्पा पुलिस स्टंटबाजो पर करेगी सख्त कार्यवाही। #FollowTrafficRules pic.twitter.com/7n3BIjvCS3
— Janjgir-Champa Police Official (@spjanjgirchampa) March 16, 2023