पहली रात ही दुल्हे की जमकर पिटाई, प्रेमी के साथ मनाना चाहती थी सुहागरात

जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल दुल्हन शादी के चार दिन बाद ही अपने मायके वापस लौट गई। वहीं, दुल्हन ने दूल्हे पर ये भी आरोप लगाया है कि उसने दहेज में पैसे और बाइक की भी डिमांड की है। वहीं, दूल्हे ने भी थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है और दुल्हन पर आरोप लगाया है कि उसने सुहागरात पर उसकी पिटाई की है।

दरअसल खुरई थाना क्षेत्र में दूल्हा अभिषेक अहिरवार थाने पहुंचा और एक आवेदन दिया है। उसने पुलिस से उसके खिलाफ लिखाई दहेज प्रताड़ना के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करने की गुजारिश की है। दूल्हे ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया है कि उसकी दुल्हन सुहागरात को ही अपने प्रेमी से मोबाइल पर चेटिंग कर रही थी। रोका तो मारपीट करने पर अमादा हो गई। पिता को बुलाकर झूठी कहानी सुनाई और मायके चली गई। साथ में करीब ढाई लाख का उसका जेवर भी दुल्हन रूबी अपने साथ ले गई है।

See also  वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई कर 9 करोड़ 59 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी

इधर दुल्हन ने अभिषेक के खिलाफ जो शिकायत लिखाई है उसमें दूल्हे पर दहेज प्रताड़ना, पल्सर बाइक और एक लाख रुपए की मांग की है। बता दें कि अभिषेक और रूबी की बीते 10 मार्च को शादी हुई थी, जबकि 13 मार्च को ही दुल्हन रुबी ने अपने पति अभिषेक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।

अभिषेक अहिरवार ने अपने आवेदन में बहुत ही गंभीर तरह के आरोप लगाते हुए अपनी दुल्हन के बारे में बताया है कि वरमाला के समय दुल्हन किसी अज्ञात प्रेमी के इशारे पर स्टेज से नीचे उतर गई थी। जिसके बाद हमारे घर के लोग थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने समझाइश दी जिसके बाद हम लोग वापस आए वरमाला हुई और घर आ गए।

दुल्हन का कहना था कि मुझे तुमसे शादी नहीं करनी थी, मेरे मां-बाप ने जबरदस्ती करवा दी है। फिर 2 दिन बाद वह फोन पर किसी से बात कर रही थी, जब पूछा तो उसने हंसिया से हमला कर दिया और नोचने लगी। घरवालों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से इस मामले में की गई शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

See also  आईएसआई से सांठगांठ: काठमांडू की आड़ में छांगुर की खतरनाक साजिश का पर्दाफाश