मोबाइल और टीवी लोगों को मिलेंगे सस्ते, केंद्र ने कम की सीमा शुल्क

1 अप्रैल  से मोबाइल और टीवी लोगों को सस्ते में मिलेंगे। अगर आप अपने घर के लिए एक नया टीवी या फिर एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते थे तो आज से आप इन्हें सस्ते दाम (Mobile TV Price Cut) में खरीद सकेंगे। टीवी, स्मार्टफोन में गिरावट का सबसे बड़ा कारण है केंद्र सरकार का नियम जो आज यानी 1 अप्रैल 2023 से लागू हो रहा है। अगर आप टीवी और स्मार्टफोन लेना चाहते हैं को आपके पास गजब का मौका है।

आपको बता दें कि इस साल के केंद्रीय बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने ऐलान किया था कि इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों पर लगने वाला सीमा शुल्क 1अप्रैल 2023 से 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया जाएगा। अब जब आज से यह नियम लागू हो जाएगा तो टीवी, स्मार्टफोन या फिर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, होम एप्लायंसेस को बनाने में कम लागत आएगी और उम्मीद है कि इससे इनके दाम में भी गिरावट होगी।

See also  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सब इस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओपन सेल के कलपुर्जों में सीमा शुल्क घटने से टीवी की कीमत में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। बता दें कि एलईडी को तैयार करने में ओपन सेल पैनल की लगभग 70 प्रतिशत हिस्सेदारी रहती है। देश में बनने वाली ज्यादा स्मार्टटीवी में इस्तेमाल किया जाने वाला ओपन सेल पैनल दूसरे देशों से आयात किया जाता है ऐसे में जब सीमा शुल्क घट जाएगा तो इससे टीवी के दाम पर भी बड़ा फर्क पड़ सकता है।

 

टीवी के साथ साथ लिथियम आयन बैटरी और कैमरे लेंस के लिए उपयोग किए जाने वाले सामान में भी सीमा शुल्क को घटाया गया है। हालांकि टीवी के दाम कम होंगे की नहीं यह बात पूरी तरह से मैन्युफैक्चरर कंपनी का होता है इसलिए अभी पूरी तरह से यह नहीं मान लेना चाहिए कि दाम में गिरावट आएगी ही।