जांजगीर जिला के नवागढ़ में नहर में एक बहती हुई एक लाश मिली। डायल 112 के द्वारा नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद मृतक युवक की अजान हो गई। उसकी पहचान उसके परिजनों द्वारा की गई।
दरअसल मृतक संतोष कुमार कश्यप पिता भुरुराम कश्यप उम्र 34 वर्ष सा वार्ड 4 नैला जांजगीर निवासी हैं। दिनांक 13 अप्रैल की रात्रि से घर से गायब हो गया था। इसकी जानकारी 14 अप्रैल को परिजनों द्वारा चौकी नैला में दी थी। इसी दौरान 14 की शाम करीब 5.30 एक अज्ञात व्यक्ति का शव उम्र करीबन 35-40 वर्ष जिसकी लाश नवागढ़ कहरा पारा शासकीय नहर में बहते हुए मिला था। जिसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त की।