Skip to content
  • Thursday, September 17, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़ शासन
  • CG : बेरोजगार युवाओं को मिलेगा आज मिलेगा 17.50 करोड़ रूपए का बेरोजगारी भत्ता
छत्तीसगढ़ शासन

CG : बेरोजगार युवाओं को मिलेगा आज मिलेगा 17.50 करोड़ रूपए का बेरोजगारी भत्ता

April 30, 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 30 अप्रैल को राज्य के 70 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में 17.50 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्र्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल बेरोजगारी भत्ता के लिए चयनित युवाओं से चर्चा करेंगे। साथ ही वर्चुअल रूप से जुड़े जिलों के अन्य युवाओं से भी रू-ब-रू होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत अब तक 70 हजार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख 27 हजार लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और पोर्टल सभी दिनों के लिए 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

See also  महतारी वंदन योजना का पैसा का मैसेज अगर नहीं आया तो घबराए नहीं, यहाँ से चेक करें 

मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रूपए सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाएगी। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 2,500 रूपए का भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है। बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना के लिए आवेदन किए जाने वाले वर्ष के 1 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी 12वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष की 1 अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेण्डरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की स्वयं का आय का कोई स्रोत न हो और आवेदक के परिवार के सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। पारिवारिक आय हेतु तहसीलदार या उससे उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता की आवेदन तिथि से 1 वर्ष के अंदर ही बना हो।

See also  छत्तीसगढ़ : परंपरागत व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को मिला पक्का चबूतरा और सहारा
Tags: Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel will transfer the amount of allowance to the bank account of 70 thousand youth. More than 1.27 lakh applications so far on Berojgari Bhatta portal, Unemployment allowance of Rs 2500 per month to the youth

Post navigation

तेज रफ्तार कार का फटा टायर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार हुई चकनाचूर
छत्तीसगढ़ में पहली बार बाघ का रेडियो कॉलर, अचानकमार में बढ़ेगा बाघों का कुनबा,छोड़ी गयी आज एक मादा बाघिन

लेटेस्ट खबर

अजब गजब

अनियंत्रित होकर करीब चार फीट नीचे गिरी स्कूल वैन, पेड़ से टकराने से रफ्तार हुई धीमी, टला बड़ा हादसा, विडियो आया सामने

September 17, 2026
Basant Khare
अजब गजब

YouTube पर व्यू बढ़ाने के लिए 9 साल के बच्चे ने फूंक दिए 1 करोड़, डैडी अब सदमे में, पापा के क्रेडिट कार्ड से हुआ पेमेंट

September 17, 2026
Basant Khare
अजब गजब

अनचाहे जगह पर उग गया पीपल का पौधा, बिना काटे जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

September 17, 2026
Basant Khare
अजब गजब

दो सांडों की आपसी लड़ाई से स्कूटी सवार महिला जाते-जाते बची जान, सड़क किनारे खड़ी एक कैब से जा टकराई महिला, सामने आया विडियो

September 17, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

September 2026
SMTWTFS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Aug    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता