CG : ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत, एक मासूम बच्ची की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल  

कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी के आगे राजाढार में ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गया. हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची की मां सहित 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.  घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया है|

रायपुर-जबलपुर NH 30 चिल्फी घाटी के आगे राजाढार में ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हुआ है. दुर्घटना में डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बच्ची की मां सहित 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को बोडला के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार कार कवर्धा की ओर से जबलपुर की ओर और ट्रक जबलपुर से चिल्फी की ओर आ रही थी.

See also  छत्तीसगढ़-बलरामपुर में दलदल में फंसते ही पलट गया ट्रैक्टर, मालिक की मौत