14 साल की लड़की के साथ शर्मनाक हैवानियत, 5 लड़कों ने मिलकर किया गैंगरेप, पंचायत के चक्कर में 6 दिनों के बाद हुआ FIR

बिहार के नवादा जिले से 14 साल की लड़की के साथ हैवानियत का शर्मनाक मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9वीं की छात्रा के साथ 5 लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया। यह घटना 26 अप्रैल की रात 11 बजे की बताई जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह मामला पंचायती के चक्कर में लटका रहा। आरोपियों के दबाव के चलते पीड़िता के परिजन थाने तक नहीं पहुंच सके। गैंगरेप के 6 दिनों के बाद आखिरकार परिजन हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने पहुंचे और 3 मई को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार देर रात मुख्य आरोपी को दबोच लिया। उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। उसके साथियों की तलाश जारी है।

पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट एवं सामूहिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में 4 आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि एक अज्ञात आरोपी है। पुलिस ने पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां, उसकी परिजनों के सामने काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद नवादा सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई। साथ ही कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया।

See also  आज से शुरू होगी एसएसएलवी-डी3 की उल्टी गिनती

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता से पैसे भी मांगे

घटना 26 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक एक आरोपी ने उसे रात में वॉयस मैसेज भेजकर गांव के बधार में बुलाया था। पीड़िता वहां पहुंची। फिर मुख्य आरोपी ने अपने चार दोस्तों को भी फोन कर वहां बुला लिया। फिर बारी-बारी से सभी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया।

इस दौरान आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लड़के छात्रा को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिजन को आपबीती सुनाई। परिजनों ने आरोपी पक्ष से इसकी शिकायत की। इसके बाद से पंचायती की प्रक्रिया में मामला कई दिनों तक उलझा रहा। इसी दौरान आरोपी लड़कों ने मोबाइल फोन पर पीड़िता को गैंगरेप का वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी देने लगे। उन्होंने छात्रा से 10 हजार रुपये देने की भी मांग की।

फॉरेंसिक टीम एवं एसडीपीओ ने की जांच

घटना की सूचना के बाद शाहपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय द्वारा तत्काल फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल एवं पीड़िता के घर से कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसडीपीओ ने पीड़िता से घटना से संबंधित पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया।

See also  विवादित नाटक ‘मैं नाथूराम’ बना बवाल की वजह, राजकोट में हॉल में तोड़फोड़, कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन