पामगढ़ में पहुंचा भालू, ग्रामीणों में मची दहशत, पहुंची वन विभाग की टीम

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह तड़के एक भालू को देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग के एसडीओ और उड़न दस्ता की टीम क्षेत्र की निगरानी कर रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पामगढ़ क्षेत्र के नेवराबंद, बारगांव, कोसला और पेंड्री के आसपास एक भालू को विचरण करते हुए देखा गया है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। लेकिन वीडियो जारी होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

किसी भी अप्रिय स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में लोगों को मुनादी के माध्यम से सचेत रहने की हिदायत दे दी गई है। जबकि वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं और भालू को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

See also  रायपुर में लोहा कारोबारियों के 40+ ठिकानों पर IT रेड, कई जिलों में दस्तावेज खंगाले जा रहे