यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगा कैमरा, छात्रा नहाते हुए विडियो रिकॉर्ड, कैंपस में मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां इटरनल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के आरोपों के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया. घटना के सामने आने के बाद छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. इस पूरे मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्राओं को शक हुआ कि गर्ल्स हॉस्टल के रेस्ट रूम के अंदर उनकी निजी गतिविधियों के वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. इस बात का पता जैसे ही छात्रों को लगा पूरे हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. छात्राओं ने तुरंत इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.

सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी होने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचित करने में लगभग ढाई घंटे की देरी की. जिसकी वजह से छात्राओं का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने पूरे कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्राओं के दबाव और माहौल तनावपूर्ण होता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आखिरकार शुक्रवार दोपहर को पच्छाद पुलिस का मामले की सूचना दी.

See also  MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण, अब एक साथ कई लक्ष्यों पर वार

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी सफाई कर्मचारी झारखंड का रहने वाला है और घटना के बाद कैंपस से भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, छात्राओं ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. आरोप है कि गुस्साई छात्राओं ने उसे पुलिस के हवाले करने से पहले उसके साथ मारपीट भी की. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है और केस के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

इस पूरे मामले पर सिरमौर के एसपी निश्चिंत सिंह नेगी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और फिलहाल छात्राओं और यूनिवर्सिटी स्टाफ दोनों से पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. इस घटना ने छात्राओं और उनके माता-पिता के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. छात्राओं ने हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था और यूनिवर्सिटी प्रशासन के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. इस बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

See also  Salary Hike 2026: 9.1% तक वेतन वृद्धि की उम्मीद, कौन‑से सेक्टर को मिलेगा सबसे अधिक लाभ?