छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक्सीडेंट के बाद कार सवारों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। जानकारी के मुताबिक, तिफरा में कार सवार युवक और युवती ने सवारी से भरी ई रिक्शा को ठोकर मार दी, इसके बाद वे दोनों कार के अंदर ही किस करते दिखाई दिए, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ और फिर लोगों ने कार सवारों की जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वीडियो की जांच और पुष्टि की जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक-युवती की सवारी से भरे ई-रिक्शा से टक्कर के बाद विवाद की स्थिति बनी थी।
इसके बाद ई-रिक्शा चालकों और कार सवार युवक-युवती के बीच बहस होने की बात सामने आ रही है। घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल हो रहे दोनों वीडियो और उनमें सामने आ रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर फिलहाल युवक-युवती के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।