बिलासपुर में भीषण हादसा, ठोकर के बाद ट्राला में लगी आग, चालक की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत, मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं

रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे में समलपुरी ब्रिज के पास रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया है. तेज रफ्तार ट्राला अज्ञात वाहन में जा घुसा. हादसा इतना भीषण था कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्राला में आग लग गई. दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. मृतक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है. पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की है.

 

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. आवाजाही सुचारू रूप से जारी रहे, इसलिए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल हादसे में मृतकों या घायलों की संख्या अबतक सामने नहीं आई है. हालांकि ट्राला चालक की हादसे में जलकर मौत होने की खबर है.

 

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा होना प्रतीत हो रहा है. सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं. नेशनल हाईवे को क्लियर कराया जा रहा है और आगे की विवेचना जारी है.

See also  main ek bujurg sharir mein fansi hu, lekin ye mujhe mere sapno ko hasil karne se nahi rok sakti