CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत

कोरबा जिला में मंगलवार की सुबह कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा बायपास मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और। पुलिस ने मृतकों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा दास और 24 वर्षीय बिहारी लाल यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम घुंचापुर और साखो गांव के निवासी थे।

 

 

हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी और आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई। दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।

See also  वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया

 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और। पुलिस ने मृतकों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बचपन के दोस्त हैं और किसी काम से कटघोरा गए हुए थे। वापस लौटते समय यह घटना सामने आई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।