CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, एक युवक की हालत नाजुक, चालक वाहन छोड़कर फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बंगुरसिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगुरसिया के पास रविवार सुबह करीब 10:45 बजे ओडिशा नंबर (OD 16 C 7859) के एक भारी वाहन के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय प्रकाश राठिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, एक युवक की हालत नाजुक, चालक वाहन छोड़कर फरार

घटना की सूचना मिलने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। उसकी पहचान 21 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक, 21 वर्षीय ज्ञानचंद मिर्धा, गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

See also  हरियाणा : चुनाव काउंटिंग खत्म होने के बाद BJP को मिले 2 और विधायक

 

बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के निवासी हैं। वे रविवार सुबह किसी काम से रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बंगुरसिया के पास यह भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, एक युवक की हालत नाजुक, चालक वाहन छोड़कर फरार