छत्तीसगढ़ में बन रहा सिस्टम, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी, गरजने आकाशीय बिजली तेज हवा और बारिश को लेकर संभावना

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है. इस बीच मंगलवार को राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई. इसके बाद तेज धूप के कारण रात तक उमस से लोग परेशान होते रहे. बिलासपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है.

 

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा है. संभावना है कि अगले 5 दिनों तक हलकी से मध्यम बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चल सकती है. मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई. लोकल सिस्टम के कारण बस्तर में 5 सेमी पानी गिरा. इसके अलावा 3 सेमी करपावंड, जशपुरनगर, रामानुजनगर और दरभा में 2 सेमी और सक्ती, मनोरा, कोंडागांव में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

 

मंगलवार के बाद बुधवार को भी रायपुर में बारिश हो सकती है. आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अंधड़ और बारिश हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

See also  13 को बच्चे स्कूल, कर्मचारी दफ्तर, व्यवसाई दुकान नहीं जाएंगे : छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ

 

मौसम विभाग ने आज सुबह बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश को लेकर संभावना जताई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.