एकतरफा प्यार में पागल युवक ने किया कांड, अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर लिपटा छात्रा से, फिर लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर

मैसूरु के विद्यावर्धका इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एकतरफा प्यार का एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से बुरी तरह बौखलाए एक सिरफिरे छात्र ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर खौफनाक कदम उठाते हुए खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और कॉलेज जा रही युवती को जबरन अपनी बाहों में भरकर गले लगा लिया. इस भयानक सनक का नतीजा यह हुआ कि दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लगातार युवती पर रिश्ता बनाने का दबाव बना रहा था. फिलहाल 80 प्रतिशत तक जल चुके आरोपी युवक और लगभग 20 प्रतिशत झुलसी पीड़िता का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है.

पामगढ़ : कर्ज से परेशान पंच पति ने किया अग्निस्नान, हॉस्पिटल ले जाने के दौरान हुई मौत

कॉलेज जाते वक्त रास्ते में रोका

See also  1 लाख रुपये में मां-बाप ने ही बेच दिया 5 दिन का बच्चा, कैसे पकड़े गए 6 लोग

युवक की पहचान मांड्या जिले के मालवल्ली तालुक के अलागोडु गांव के रहने वाले चंदन के रूप में हुई है, जो विजयनगर के एक हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था. पुलिस जांच में सामने आया है कि चंदन और पीड़ित युवती एक ही गांव के रहने वाले थे. चंदन लगातार युवती पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने हर बार उसके प्रस्ताव को साफ ठुकरा दिया था. मंगलवार को जब युवती विजयनगर के एक छात्रावास से अपने कॉलेज जा रही थी, तो रास्ते में चंदन ने उसे रोक लिया और पुरानी बात को लेकर फिर से बहस करने लगा. जब युवती ने एक बार फिर उसका प्रस्ताव ठुकराया, तो गुस्से में आकर उसने खौफनाक कदम उठा लिया.

नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने कॉन्स्टेबल के निजी अंग में डाला पेट्रोल, अस्पताल में भर्ती

जबरन गले लगाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, युवती के इनकार करने से गुस्साए चंदन ने अपने पास रखे पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेल लिया और अचानक जलते हुए युवती को कसकर गले लगा लिया, ताकि उसे भी अपनी लपटों में चपेट में ले सके. इस अचानक हुए हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हस्तक्षेप किया, जिसके बाद युवती किसी तरह उसकी पकड़ से अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रही. इस भयानक हादसे में युवक चंदन लगभग 80 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसे गंभीर हालत में केआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आग की चपेट में आने से युवती का शरीर भी लगभग 20 प्रतिशत तक झुलस गया है, जिसका इलाज मैसूरु के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद व्यथित युवती ने अपने माता-पिता के साथ पहुंचकर विजयनगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ सख्त शिकायत दर्ज कराई है.

See also  सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 700 अंक लुढ़का, युद्ध की आग में निवेशकों के 15 लाख करोड़ स्वाहा

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती का बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला अंत, सिरफिरे प्रेमी ने चाकू से छल्लीकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग