युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या, प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री मे एक युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम मे हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

युवती अपने घर के पास ही किराना का दुकान संचालित करती थी और उसका गांव के ही एक शादीशुदा युवक से पिछले लगभग 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले लगभग एक माह से दोनों के बीच अनबन हो गई थी और वह युवक का न तो फोन उठाती थी और न ही उससे बात करती थी।

इसी बात से आरोपी काफ़ी नाराज चल रहा था और लगभग 15 दिन पहले उसने युवती का मोबाइल छीनने की भी कोशिस किया था। 12 अगस्त को युवती घर मे अकेली थी और उसका पिता खेत की तरफ चला गया था। दोपहर को ज़ब वह घर आया तो देखा की उसकी बेटी मृत अवस्था मे पड़ी हुईं थी।

See also  बीजापुर मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस जब मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू की तो पता चला की आरोपी चंदर सोनवानी यहाँ आया था और युवती से विवाद किया। युवती ने कहा कि वह फोन नहीं उठाएगी। बात नहीं करेगी तुमको जो करना है कर लो। इसी बात पर आरोपी ने उसी के किचन मे रखे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि युवती के आर्थिक खर्च का वहन युवक करता था।