कटघोरा में नाम वापसी को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेसी 

Johar36garh(एजेन्सी)| छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के कटघोरा में नामांकन वापसी के दौरान एसडीएम कार्यालय के सामने कांग्रेसी आपस में भिड़ गए|  विवाद बढ़ता देथ एसडीएम और पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया.

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. अब प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची प्रकाशित होनी है. इस बीच नामांकन वापसी के दौरान कटघोरा में बागी प्रत्याशियों को मनाने में लगे कार्यकर्ताओं का कांग्रेस नेता रतन मित्तल से कहासुनी हो गई. इस दौरान हसन अली को रतन मित्तल (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कटघोरा) की बात नागवार गुजरी और उन्होंने इज्जत से बात करने को कहा. 

इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रतन मित्तल के पुत्र के साथ जमकर तू तू मैं मैं शुरू हो गई. करीब 10 मिनट तक तनाव की स्थिति बनी रही. विवाद के दौरान कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण अध्यक्ष उषा तिवारी और कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर भी मौजूद थे. कांग्रेस ने रतन मित्तल को ‘बी’ फॉर्म जारी कर दिया है, लेकिन निर्दलीयों के लिए बनाए गए इंदिरा पैनल के प्रत्याशियो ने नाम वापस नहीं लिया. इस कारण यह विवाद की स्थिति निर्मित हुई. 

See also  Big Breaking News : आज से पटरी पर दौड़ेगी 392 ट्रेनें.. देखें रूट