छत्तीसगढ़ के भर्ती व पदोन्नति समिति में मिला आरक्षित वर्ग को प्रतिनिधत्व, अजाक्स ने जताया मुख्यमंत्री का आभार 

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न पदों की भर्ती और पदोन्नत की समिति में आरक्षित वर्ग के लोगों को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधित्व देने की घोषणा करते हुए इसका आदेश जारी किया है |  इस संबंध में अजाक्स ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था |  इस पर छत्तीसगढ़ शासन ने 18 जून 2020 को मुहर लगा दी है |

छत्तीसगढ़ अजाक्स के प्रांतीय महासचिव पी. एल. महिपाल प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ अजाक्स के प्रांताध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण कुमार भारती जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से भेंट कर पत्र/ज्ञापन सौंपा गया था कि छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में भर्ती, पदोन्नति समिति में आरक्षित वर्गों के अधिकारियो को भी उचित प्रतिनिधित्व दें!ताकि शासन भर्ती, पदोन्नति में पारदर्शिता बनी रहे!जिस पर माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के सद्प्रयास से छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र दिनांक 18.06.2020 में इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है!जो जारी दिनांक से तत्काल प्रभावशील होगा!माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन के इस समुचित प्रयास के लिये अजाक्स छत्तीसगढ़ आभार व्यक्त करता है!

See also  राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं