10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज

Johar36garh (Web Desk)10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम आप  भी देख सकते हैं। सुबह 11 बजे से  वेबसाइट पर लागइन कर परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम आज सुबह जारी होगा।  स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 23 जून को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित पत्रकार-वार्ता में हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.inhttp://results.gov.in/cgresults और www.results.cg.nic.inपर देखे जा सकते हैं।

See also  कृषि मंत्री निवास में पोरा तिहार का जलवा, राज्यपाल से लेकर आमजन तक ने जमकर उठाया आनंद