मौत कुआ में हुआ हादसा, स्टंट के दौरान गिरी 2 बाइक, फिर चालक के ऊपर गिरी कार, हादसे का लाइव वीडियो

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद अमरोहा (Amroha) से है जहां एक मेले में लगे ‘मौत का कुआं’ (Maut Ka Kuan) स्टंट के दौरान हादसे का लाइव वीडियो (Accident Live Video) सामने आया है.

दरअसल, मौत के कुएं में रफ्तार से दौड़ रहीं दो बाइकें अचानक से नीचे जमीन पर गिर जाती हैं और फिर एक मारुति कार भी जमीन पर गिरे बाइक सवारों के ऊपर आ गिरी. इस हादसे का लाइव वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बता दें कि सारा मामला अमरोहा जनपद के उझारी कस्बे का है, जहां पर पिछले कई दिनों से उर्स के मेले का आयोजन चल रहा है. वहीं, मेले में लगे मौत के कुएं में एक हादसा हो गया. दरअसल, मौत के कुएं में स्टंट दिखा रहे दो बाइक सवार अचानक से बाइक समेत जमीन पर आ गिरते हैं और तभी उनके पीछे चल रही मारुति कार भी बाइक सवारों के ऊपर आ गिरती है. मौत के कुएं में अचानक से हुए इस हादसे से चारों ओर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो जाता है.

See also  परीक्षा में छात्र ने AI की मदद से दिया उत्तर, तो यूनिवर्सिटी ने कर दिया फेल; अब हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मौत के कुएं में हुए इस हादसे का लाइव वीडियो वहां पर मौजूद एक दर्शक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हादसे के बाद वीडियो में लोगों की चीख-पुकार सुनी जा सकती है. इतना ही नहीं, मौत के कुआं स्टंट जहां चल रहा था, वहां पर लोग इधर-उधर भागने लगे.(Agency)