CG : चरित्र शंका में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र शंका में पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौते के घाट उतार दिया. पूरा मामला सामरीपाठ थाना इलाके का है.

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति को ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखी गई है. मौके पर पत्नी को देखकर पति का गुस्सा भड़क गया. चरित्र शंका करते हुए आरोपी ने हाथ-पैर और डंडे से पत्नी के साथ बेहरमी से मारपीट की. गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

 

घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल डंडे और अन्य साक्ष्य जुटाएं हैं. वहीं आरोपी पति को पकड़कर पुलिस थाना लेकर आई. पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

See also  मध्यान्ह भोजन में गिरा छिपकली, प्राथमिक शाला के 70 बच्चों बीमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती