बेमेतरा में एससी एसटी अत्याचार पर प्रशासन खामोश, आक्रोशित बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर

बेमेतरा में एससी एसटी अत्याचार पर प्रशासन खामोश : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में अनुसूचित जाति और जनजाति पर हो रहे अत्याचार के बावजूद प्रशासन खामोश बैठा है| घटना होने के इतने दिन बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई आरोपियों पर नहीं हुई है | जिससे परेशान होकर आक्रोशित समाज के लोग 1 दिसम्बर से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है की जबतक उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा |

बेमेतरा में एससी एसटी अत्याचार पर प्रशासन खामोश
बेमेतरा में एससी एसटी अत्याचार पर प्रशासन खामोश

बेमेतरा में एससी एसटी अत्याचार पर प्रशासन खामोश, आक्रोशित लोगों की मुख्य रूप से ना मांगे हैं जिसमें क्रमशः

1. टार्जन गायकवाड़ ग्राम – हरदी लालपुर निर्मम हत्याकांड की CBI जॉच और उचित मुवावजा राशि एवं परिवार को सरकारी नौकरी।

2. ग्राम – टिपनी थाना – धानखमरिया 18 माह से फरार बलात्कार एवं पास्को एकट् ‌के आरोपी को तत्काल गिरफतारी।

3. बेमेतरा जिला के अनुसूचित जाति/जनजाति छात्र-छात्राओं को विगत तीन वर्षों रूके छात्रवृत्ति तत्काल प्रदान किया जाए।

See also  70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण

4. पीड़ित शामदास सतनामी का ग्राम मोहतरा साण्डसरा में 5 बार एकपक्षी मकान तोड़ने पर उचित मुवावजा राशि, प्रधानमंत्री आवास पट्‌ट्टा सहित, स्थाई विद्युत कनेक्शन।

5. पीड़ित रबेल राड़ेकर का ग्राम – कुरदा थानखमरिया में एकपक्षी मकान तोड़ने पर उचित मुवावजा राशि, प्रधानमंत्री आवास पट्टा सहित।

6. पीडित विजय लक्ष्मी का ग्राम-सापरी गा‌मोड़ में एकपक्षी मकान तोङने पर उचित मुवावजा राशि, प्रधानमंत्री आवास पट्टा सहित।

7. पीडित भागबली ध्रुव को ग्राम पचभैया में मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान करने वाले गैर-आदिवासी व्यक्ति उपर तत्काल पुलिस कार्यवाही।

8. पीडित ईश्वर राजा को ग्राम- सुकुलपारा नवागढ़ में गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा गुण्डागर्दी एवं जातिगत गाली-गलौच कर मारपीट करने वालों के ऊपर तत्काल पुलिस कार्यवाही।

9. ग्राम पचायत अधियारखोर थाना नवागढ़ में आम रास्ता रोककर PMAYG के तहत स्वीकृत आवास निर्माण में तत्काल पुर्ण रोकथाम।

 

क्रेडिट स्कोर को खराब होने से कैसे बचाएं, जाने कौन-कौन से है टिप्स